परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के तिलौता रसुलपुर में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में सात लोग जख्मी हो गये ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचरुखी में इलाज कराया गया. घायल धर्मेंद्र कुमार राम पिता कैलाश राम ने आवेदन देकर कहा कि उनके पड़ोसी पंकज राम ने अपने आठ अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते के विवाद के लिए चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
पीड़ित धर्मेंद्र राम ने पंकज कुमार, पवन कुमार, तेतरी देवी सहित कुल नौ लोगों पर मारपीट कर चाकू मारने का आरोप लगाया है. सभी अभियुक्क्त तिलौता रसूलपुर के निवासी है. गस मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…