शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया, दिया ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान के वार्ड पार्षद सह बीजेपी नेता सत्यम भारतीय ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की ओर उप मुख्यमंत्री रेणू देवी का ध्यान आकृष्ट कराया है. वार्ड पार्षद ने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. खासकर सीवान व सटे गोपालगंज के थावे में आपराधी तांडव मचा रहे है. आए दिन लूट, डकैती व हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है. उप मुख्यमंत्री से आपराधिक घटनाओं पर तत्काल रोक के साथ स्वर्ण व्यवसायी, व्यवसायी समाज व प्रतिष्ठानों को हर स्तर पर सुरक्षा देने की मांग की है.

खून-पसीने से व्यवसायी अपने व परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनकी गाढ़ी कमाई अपराधी आराम से लूट कर फरार हो जा रहे हैं. सरकार को व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए अविलंब कदम उठाना चाहिए. उन्होंने सरकार से व्यवसायियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने के लिए विशेष आदेश देने की मांग की है. हाल ही के दिनों में अर्चना ज्वेलर्स में लूटपाट व गोलीबारी की घटना हो चुकी है. वहीं हाल ही में जदयू के वरीय नेता व ऋचा गैस एजेंसी के कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मार दी है. ऐसे में अगर अपराध पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यवसायी जिले से पलायन को बाध्य होंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026