गोपालगंज: अनुमंडल पदाधिकारी ने ईंट भट्ठा संचालकों के साथ की बैठक

गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में गोपालगंज अनुमंडल पदाधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार पाल की अध्यक्षता में ईंट्ट भट्ठा संचालकों की बैठक हुई। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी महोदय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के राजस्व संग्रहण से संबंधित राजस्व जमा नहीं कराने का कारण पूछा। एसडीओ महोदय ने निर्देश दिया कि पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही ईंट्ट भट्ठा संचालित करें। स्वच्छत्तर तकनीक आधारित ईंट भट्ठा संचालित करें, नहीं तो ईंट भट्ठा को बंद करा दिया जाएगा। एसडीओ महोदय ने बगैर सीटीई व अद्यतन सीटीओ के तहत संचालित ईंट भट्ठा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

ईंट भट्ठा पर बाल मजदूरों से काम नहीं कराने के निर्देश दिए। मजदूरों के लिए शौचालय निर्माण के संबंध में उप विकास आयुक्त महोदय से अनुरोध करने की बात कही। महोदय द्वारा ईंट भट्ठा पर किसी भी हाल में शराब की बिक्री व सेवन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी। सभी ईंट भट्ठा संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए। नीलाम पत्रित और अनीलाम पत्रित बकाया भुगतान पर चर्चा की। जिसमें कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के 30 बकाएदार हैं। बकाया का भुगतान नहीं होने पर उक्त बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी होगा और कुर्की जब्ती की जाएगी। बैठक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी श्री हरेश कुमार मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024