नौतन

सिवान के नौतन में विभिन्न मांगों को लेकर ऐपवा का धरना

परवेज अख्तर/सिवान :- अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन ( ऐपवा ) के द्वारा राष्ट्रव्यापी माँग दिवस पर स्थानीय प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर धरने का आयोजन किया गया । धरने के दौरान ऐपवा नेत्री एवं जिला पार्षद सोहिला गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि एनआरसी और सीएए के विरोध में आवाज बुलंद करने वाली सफूरा जरगर पर भाजपा सरकार फर्जी तरीक़े से दिल्ली दंगे में फँसा कर तिहाड़ जेल में डाल दिया है । आज देश में विरोध के स्वर को दबाया जा रहा है । लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं रही है । सीएए विरोधी महिला आंदोलन में सक्रिय सफूरा, इसरत, गुलसिफा को जेल में बंद किया गया है । सफूरा माँ बनने वाली हैं और ऐसे कोरोना के खतरे के समय उन्हें जेल से रिहा किया जाए । दिल्ली दंगे के मास्टरमाइंड भाजपा नेता कपिल मिश्रा द्वारा अभद्र ट्वीट करने पर सरकार की चुप्पी क्यों है, उनकी गिरफ्तारी की जाए । उक्त सभी माँगों को लेकर प्रखंड के अंगौता में मुखिया सभापति देवी, नौतन के बलुआड़ में सोहिला गुप्ता, मुरारपट्टी में संजू देवी तथा रामपुर में ऊषा देवी के नेत्रित्व में धरने का आयोजन किया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026