हसनपुरा

सिवान के हसनपुरा में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज नही हो सकी।

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के सभी मस्जिदों में लॉकडाउन के चलते रमजान की दूसरे जुमे की नमाज नही पढ़ी गयी लोग अपने अपने घर मे ही जोहर की नमाज अदा किया बता दें कि मुस्लिम लोगों का पाक व बरकत का महीना माहे रमजान का दूसरा असरा चल रहा है। वही घ में रहकर रोजेदारों इफ्तार कर रहें हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में कहीं इफ्तार नही हो रहा है।

तीस दिनों का यह अक़ीदतो का पर्व मुस्लिम लोग इसे पाक व खुदा की इबादत वाला दिन मानते हैं। मस्जिदों में इसबार सिर्फ अजान ही हो रही है। जहां पिछले साल मस्जिद में नमाजियों व रोजेदारों की काफी भींड़ उमड़ रही थी। खासकर इफ्तार के समय। मगर कोरोना जैसी महामारी के चलते लोग अपने घरों में रहकर पांचों वक्त की नमाजे पढ़ रहे हैं। वही जमा मस्जिद के इमाम हाफिज वजीर आज़म साहब ने बताया कि यह महीना मोहब्बत औऱ भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि रोजा न सिर्फ भूख और प्यास बल्कि हर निजी ख्वाहिश पर काबू करने की कवायद है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह के लिए हर रोजेदार बहुत ही खास होता है और अल्लाह तबारक व ताअला इस का उजर खुद फरमाएगा इस महीने में लोग फितरा और अपनी कुल संपत्ति का एक निश्चित हिस्सा निकाल कर उसे जकात के तौर पर गरीबों में बांटते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024