परवेज़ अख्तर/(सिवान) :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी दीपक राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से एक चोरी के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बलियापट्टी गांव के माधोपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के यहां हुई चोरी मामले को स्वीकार किया और चोरी की गई साइकिल को उसके निशानदेही पर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव बरामद कर लिया। वहीं नवका टोला गांव निवासी चेमनी मालिक उदय सिंह की लूट की गई मोबाइल को भी इसके निशानदेही पर बरामद किया गया। इसकी खोज पुलिस को तरवारा बाजार स्थित व्यवसायी से हुई रुपये एवं मोबाइल के लूट मामले में थी। इस संदर्भ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इसके पूर्व भी चोरी के मामले में जेल भेजा गया था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…