Siwan News

​दो बाइक की सीधी टक्कर में भतीजा की मौत, चाचा घायल​

​परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के आंदर-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को फिरोजपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जीरादेई थाना क्षेत्र के फुलवरिया तितरा निवासी रंजीत चौहान बताया जाता है। जबकि पीछे बैठे शर्मा चौहान का स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से बाइक सहित फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत चौहान और शर्मा चौहान शुक्रवार को रघुनाथपुर के अभिमनवा से अपने घर जा रहे थे। तभी फिरोजपुर के पास सामने आ रहे एक बाइक चालक ने सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर में रंजीत की मौत घटना स्थल पर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जैसे वहां पहुंचे तब तक एक बाइक चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुका था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही रंजीत शर्मा की मौत हो गई थी। यह देख स्थानीय लोगों ने आंदर थाना को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा था। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रंजीत की मां और उसके पिता का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया था।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026