Siwan News

अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की थाली से गायब रहा अंडा

​परवेज़ अख्तर/ (सिवान) :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में चलाई जा रही अंडा योजना शुक्रवार को भी विभिन्न विद्यालयों में नहीं देखी गई। इससे सरकार की योजना पर प्रश्नचिह्न लगता दिखाई दे रहा है। बहुत से विद्यालयों में तो बच्चे यह भी नहीं जानते है कि उन्हें शुक्रवार को अंडा एवं फल मिलता है। वहीं रविवार को मकतब एवं मदरसों में अंडा एवं फल देना है, लेकिन अधिकांश विद्यालय में यह योजना लागू होती नहीं दिख रही है। सरकार ने जब इस योजना को शुरू किया तो शुरू में विद्यालय के प्रधानाध्यपकों ने तो एक-दो सप्ताह तक इसे लागू किया, लेकिन धीरे-धीरे यह बंद हो गया। इस योजना के तहत नगर पंचायत एवं प्रखंड के प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में सप्ताह के शुक्रवार को विद्यालय में नामांकित बच्चों को अंडा देना है जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं उन्हें फल देना है। वहीं मकतब एवं मदरसा में रविवार को अंडा या फल देना है। बीईओ राजकुमार मांझी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रखंड एमडीएम प्रभारी को इसकी जांच करने का आदेश दिया है। बीईओ ने स्पष्ट कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वालों को संबंधित प्रधानाध्यपकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विद्यालयों की जांच करेंगे।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024