परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सीओ रामेश्वर राम ने की। इसमें पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें प्रतिनिधियों और लाइसेंसधारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला प्रशासन से प्राप्त आवश्यक निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने कहा कि दुर्गापूजा में जुलूस, हुड़दंग करने, आर्केस्ट्रा करने, डीजे बजाने, अश्लील गीतों को बजाने, बिना परमिशन आखड़ा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
असांव बाजार में 10 व 11 अक्टूबर को महावीरी अखाड़ा का जुलूस नहीं निकलेगा। मौके एसआई परशुराम सिंह, विकास कुमार, रमेश मांझी, जय प्रकाश मांझी, उपेंद्र तिवारी, सुजीत कुमार भारती, काशी चौधरी, लालन यादव, दिलीप सिंह, बुलेट, शकील मियां, दिलीप सिंह, मुन्नी जी भगत, सोनू पांडेय, मनोज जायसवाल, कुंजबिहारी सिंह, प्रह्लाद रौनियार, टुनटुन लाल श्रीवास्तव, अक्षयलाल यादव, संजय मिश्रा थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…