जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या बीस लाख के पार

  • कुल 23 लाख 75 हजार 039 लाभार्थियों को वैक्सीन देने का है लक्ष्य
  • संक्रमण से बचाव को लेकर 16 जनवरी से किया जा रहा है वैक्सीनेशन

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस दौरान सत्र स्थलों पर लाभार्थी भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी करीब दो सौ से अधिक सत्र स्थलों पर वैक्सीनेशन को लेकर लाभार्थियों की भीड़ जुटी रही। दोपहर पांच बजे तक करीब 16 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अबतक कुल 20 लाख 39 हजार 177 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है।

इनमें पहला व दूसरा दोनों ही डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या शामिल हैं। बताया जाता है कि वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या करीब 15 लाख 88 हजार 005 जबकि दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 04 लाख 51 हजार 172 है। गौरतलब है कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। बताया जाता है कि जिले में कुल 23 लाख 75 हजार 039 लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024