परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के असांव बाजार के समीप शुक्रवार काे तेज गति से जा रही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। ई-रिक्शा पलटने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ग्रामीणों के सहयोग से ई रिक्शा को तालाब से निकाला गया।बताया जाता है कि गहिलापुर निवासी राजेश कुमार अपनी ई-रिक्शा लेकर असांव बाजार जा रहा था तभी सड़क किनारे तालाब के समीप वह अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। इस दौरान चालक ई रिक्शा से कूद अपनी जान बचाने में सफल रहा। ग्रामीणों ने तालाब से ई रिक्शा को सुरक्षित बाहर निकाला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…