बड़हरिया: विद्युत सब स्टेशन में घुस विद्युतकर्मी के साथ मारपीट, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सिसवा विद्युत पावर हाउस में गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने विद्युतकर्मी के साथ मारपीट की। इस मामले में जेई जेई विकास चतुर्वेदी ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में जीबी नगर थाना के पिपरा निवासी मिंटू कुमार सिंह उर्फ अमन कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ मीकू कुमार और रामनगरी बभनवारा निवासी अमित कुमार को आरोपित किया है।

जेई ने आवेदन में कहा है कि गुरुवार को महावीरी मेला और चेहल्लुम पर्व को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश बिजली का सप्लाई बंद कर दी गई थी। इस दौरान गुरुवार की शाम करीब सात बजे उक्त तीनों आरोपित विद्युत पावर हाउस में घुस गए तथा आपरेटर विकास कुमार के साथ मारपीट की तथा पावर हाउस में तोड़फोड़ की। इस दौरान उक्त लोगों ने आपरेटर को जान से मारने की धमकी भी दी। स्टेशन में तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026