परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के परसहा टोला में सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन से धक्कालगने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत मासूम की पहचान परसहा टोला निवासी मंटू यादव का ढाई वर्षीय मासूम पुत्र सक्षम कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को मासूम अपने दरवाजे पर खेल रहा था तभी हुजहूजीपुर गांव के तरफ से तेज रफ्तार से सुधा दुग्ध की पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने ईलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा तभी ग्रामीणों ने दुदही टोला के समीप उसे पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद असांव थाना को सौंप दिया है।वही पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है साथ ही चालक को हाजत में बंद कर दिया है। इधर मृत मासूम केशव का पोस्टमार्टम कराकर उसका दाह संस्कार कर दिया गया वही शव को देख मृत मासूम की मां बदना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है मृत मासूम का पिता मंटू यादव आर्मी का जवान है जो देश की सेवा कर रहा है।मौत की सूचना के बाद मृत मासूम के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026