परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पतार गांव स्थित सरयू नदी के किनारे गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना असांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के आटमपुर निवासी छोटेलाल यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि ग्रामीण गुरुवार की सुबह सरयू नदी तट की ओर किसी काम से गए थे। तभी एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना असांव थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि बदमाशों द्वारा व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए यहां फेंक दिया गया होगा। हालांकि हत्या कैसे हुई है इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है। मृतक के पूरी शरीर पर खून लगा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच शव की पहचान कर रोने लगे। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…