सिवान: हर्षोल्लास के साथ मना माध्यमिक शिक्षक संघ का 99वां स्थापना दिवस

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के निराला नगर स्थित संघ भवन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का 99वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वागिंद्र नाथ पाठक की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सचिव वीरेंद्र कुमार ने झंडोताेलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संघ का इतिहास स्वर्णिम रहा हैं। अपने एकता और संगठन के बल पर संघ ने बहुत कुछ प्राप्त किया है।

कहा कि 21 जनवरी 1925 को जमाल रोड पटना में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना की गई थी। यह बिहार राज्य का शिक्षक संगठन है, जो अपने स्थापना काल से ही शिक्षकों के हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, अभय सिंह, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, परीक्षा अध्यक्ष वीरेंद्र राम, संयुक्त सचिव रामाकांत पांडेय, अनुमंडल अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, अमित सिंह, बाबूलाल यादव, हरिओम पाडेय, प्रधानाचार्य परवेज़ अहमद, सतीश तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026