परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक को अपराधियों ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई. जिसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हरिश्चंद्र का 20 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था.जहां देर रात तक आर्केस्ट्रा भी था.जीआरपीएफ थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि रेलवे कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा है.
जिसे कब्जे में लेकर पहचान की गई.परिजनो को सूचना दिया गया. युवक के सीने में अपराधियों ने चाकू घोंपा हैं.जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है.बेटा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.शादी का माहौल गम में बदल गयादूर दराज से आए मेहमानों में भी अचानक से उदासी छा गई.मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक घर का तेज तर्रार लड़का था. घर की जिम्मेदारी इसी के कंधे पर थी. मां बार-बार बेहोश हो जा रही है.घर में आए मेहमान भी युवक की मौत के सदमे में है.देर शाम परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…