Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोलकाता से आसिफ का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के शाह तकिया गांव में सोमवार की शाम कोलकाता से ट्रक चालक का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामी स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक गांव के ही मो. अली का पुत्र आसिफ अली बताया जाता है।बताया जाता है कि मो. आसिफ कोलकाता में ट्रक चालक का काम करता था। वह 12 सितंबर की रात्रि पश्चिम बंगाल के कमरहटी जिला के खरदा मंडी में गया था। वहां जाम लगने के कारण अपनी बारी का इंतजार करते-करते ट्रक में ही सो गया था। ट्रक आगे नहीं बढ़ने के कारण वहां के लोग उससे पूछताछ करने गए तो उसे सीट पर ही मृत पाया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी कमरहटी में रह रहे उसके मामा के बयान पर खरदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें लूटपाट की नीयत से चालक की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। उसके बाद मृतक का शव सोमवार को पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मो. आसिफ चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके शादी इस वर्ष होने वाली थी। स्वजनों के अनुसार वह 22 अगस्त को कोलकाता गया हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026