परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोरा गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में फिर से आमने सामने हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के अजय कुमार पंडित, पंकज कुमार पंडित, कमलदेव पंडित, सुरेश पंडित तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह तथा वीर विजय सिंह घायल हो गए। मारपीट का कारण पुराना विवाद है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से अजय कुमार पंडित तथा पंकज कुमार पंडित की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मामले में एक पक्ष के कमल देव पंडित के आवेदन पर मालिक सिंह, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, वीरविजय सिंह, शैलेश सिंह, चंदन सिंह, नसरुद्दीन मियां, विशाल कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह तथा प्रिस कुमार सिंह सहित 12 लोगों पर मारपीट कर घायल करने तथा दो बाइक क्षतिग्रस्त करने तथा घर की खिड़की तोड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के वीरविजय सिंह के आवेदन पर सुरेश पंडित, वीरू पंडित, दीपक कुमार, रोहित कुमार, मुकुल पंडित, अजय पंडित तथा अंकित पंडित पर लाठी डंडे तथा चाकू से मार कर जख्मी करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…