मैरवा

बभनौली में शराब रखकर एक डॉक्टर को फंसाने का किया गया प्रयास

पुलिस की जांच में डॉक्टर मिला निर्दोश

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में शराब रखकर एक डॉक्टर को गांव के ही एक युवक द्वारा फंसाने का प्रयास किया. जब यह खबर गांव के लोगों को मिली तो पुलिस से डॉक्टर को निर्दोष बताया. थानाध्यक्ष ने जब इसकी जांच अपने स्तर से किया तो वह डॉक्टर निर्दोश मिला. डॉक्टर कन्हैया कुशवाहा है. वहीं पुलिस ने शराब के मामले में जिसने जानकारी दिया, उसे पुलिस ने एक कार्टून देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक बभनौली का कमलेश कुमार भगत है. पुलिस के अनुसार इस युवक द्वारा एक कार्टून बंटी बबली शराब अपने गांव के ही बगीचे में स्थित डाक्टर कन्हैया भगत के खोप में छिपा दिया था. रविवार की सुबह शराब की सूचना मिलने पर पुलिस ने खोंप से शराब बरामद कर डाक्टर कन्हैया कुशवाहा को थाने ले आई. लेकिन जांच के क्रम में प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा कमलेश के शराब कारोबारी होने तथा शराब का कार्टून रखने की बात बताने पर पुलिस ने जब युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कार्टून रखने की बात स्वीकार कर की. बाद में पुलिस ने डाक्टर कन्हैया कुशवाहा को छोड़कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026