छपरा: मंगलवार को नगर क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले के अम्बेडकर रोड से दिन दोपहर को दरवाजे पर खड़ी लाल रंग की ग्लैमबर बाइक चोरी हो गई। बताया जाता है कि बाइक को दरवाजे पर खड़ा कर ब्यक्ति ने घर के अंदर गया और कुछ ही मिनट बाद बाहर निकला तो दरवाजे से बाइक गायब थी। बाइक के गायब होने के बाद पहले तो पीड़ित व्यक्ति ने उसकी खोजबीन की लेकिन कही से पता नही चलने पर स्थानीय थाना में सूचित किया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की।फिर पीड़ित व्यक्ति राजकुमार चौरसरिया के पुत्र पिंटू कुमार चौरसिया ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई के लिए एक लिखित शिकायत दी है।
पीड़ित नगर क्षेत्र के वार्ड नं 6 के निवासी राजकुमार चौरसिया के पुत्र पिंटू कुमार चौरसिया ने बताया है कि वह बाइक दरवाजा पर लगाकर घर के अंदर गया और कुछ ही मिनट बाद निकला तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है । आपको बता दें कि इस लॉकडाउन अवधि में बाइक चोरी की घटना में इजाफा हुआ है।मढ़ौरा क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की बारदात की खबर है।वही कुछ ही दिन पहले शीलहौरी गांव में बाराती में आई बोलेरो भी चोरी हो गई थी। जबकि नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप एक बाइक लूट का असफल कोशिश की खबर प्रकाश में आया था। जबकि लॉकडाउन की पालन के लिए पुलिस पेट्रोलिंग क्षेत्र में लगातार चल रही है।फिर भी अपराधियों में पुलिस की तनिक भी डर नहीं समा रहा है और लगातार वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो जा रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…