Categories: पटना

तिलक समारोह में लोगों ने किया तमंचे पर डिस्‍को, हर्ष फायरिंग एक की मौत, दूसरा घायल

सासाराम: पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद मांगलिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। लोग हर्ष फायरिंग के दौरान हुई मौतों से भी सबक नहीं ले रहे, जिसका नतीजा है कि और जानें जा रही हैं। मंगल कार्य स्‍थलों पर मातमी सन्‍नाटा पसर रहा है।

दिनारा प्रखंड के भानस ओपी क्षेत्र के कटियारा गांव में तिलक चढ़ाने के क्रम में हर्ष फायरिंग में सोमवार की रात दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें से एक व्यक्ति की मंगलवार की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक अनिल पासवान 23 वर्ष राम पति पासवान का पुत्र बड़की परासिया थाना दावथ का बताया जाता है।

जख्मी भीम पासवान भानस ओपी क्षेत्र के रूपी निवासी बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण यादव ने मौके पर पहुंच तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, चाैथा आरोपी छोटा पासवान देर रात दबोच लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024