Siwan News

विभिन्न मांगों को ले किसानों ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान : किसानों की विभिन्न समस्याओं को ले स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद राय ने की। धरना को संबोधित करते हुए सुरेश राय ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सर्वप्रमुख समस्या किसानों की है। किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। अन्नदाता किसान प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे है। खेती अब लाभदायक नहीं रही। हाल में डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी होने के कारण फसलों की सिंचाई का खर्च बहुत बढ़ गया है। पूरे देश में किसान आंदोलित है। उन्होंने बताया कि स्वराज इंडिया के विभिन्न मांगों में रबी की बुआई के पहले क्षतिपूर्ति का भुगतान करने, किसानों के कर्ज माफ करने, मनरेगा के तहत खेती के प्रावधान करने, मनरेगा मजदूरों के मजदूरी न्यूनतम 300 रुपया करने, पैक्सों को जिम्मेदार प्रबंधन एवं उचित वित्तीय संरक्षण प्रदान किए जाने, शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु सरकारी कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों के बच्चों की पढ़ाई सरकारी विद्यालयों में अनिवार्य किए जाने व सरकार क्षरा एमएसपी पर किसानों के फसलों की खरीदारी कानूनी रूप से सुनिश्चित किए जाने शामिल है। इस दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना में रामायण सिंह, पूर्व जिला पार्षद इंदू सिंह, सुरेश प्रसाद राय, मृत्युंजय दूबे, घनश्याम शुक्ला, रामजी भाई, रामप्रकाश सिंह, बबन यादव, केशव प्रसाद यादव, ब्रह्मदेव भगत, विश्राम यादव, मुनेश्वर मांझी, फूलमान अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026