Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

करंट लगने से सोहैल की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

मृतक साघर सुल्तानपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य फिरोज हुसैन का था पुत्र

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के साघर सुल्तानपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक साघर सुल्तानपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य फिरोज हुसैन का पुत्र मो. सोहैल बताया जाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात वह अपने टेंट हाउस की दुकान में घर से पिता का खाना लेकर आया था। यहां आने पर गोदाम में पंखा ठीक कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद मां नतीशा खातून व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुबह होते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मो. सोहैल तीन भाइयों के दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई सूरज हुसैन , छोटा भाई सोहराब हुसैन तथा छोटी बहन परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मौके पर पूर्व मुखिया मनमोहन मिश्र, अंगद मिश्र, लखन मांझी, पूर्व प्रमुख रामजी चौधरी, उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, उमाशंकर साहू, वीरेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ ठाकुर साहब, मोती साह, टुन्नू सिंह, शमी अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024