सासाराम: शिवसागर के कडजन की रहने वाली एक युवती को अपनी बचपन के प्रेमी से शादी करना महंगा पड़ा. स्वजातीय होने के बावजूद प्रेमी युगल घर से फरार होकर मंदिर में कहीं शादी कर लिए हैं. इसके साथ ही अपने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. साथ ही प्रेमिका प्रियांशु ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए खुद को बालिग बताया है और अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकारी है. वहीं, दूसरी ओर युवती के अपने पड़ोस के लड़के के साथ भाग कर शादी कर लेने के बाद दोनों परिवार आमने-सामने हो गए हैं.
शिवसागर के बेदा में दोनों परिवार के लोग एक दूसरे के साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने लगे हैं. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी के वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से वार कर रहे हैं तथा पूरा इलाका रन क्षेत्र में तब्दील है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लड़की प्रियांशु में अपनी प्रेमी विक्की से अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकारी है.
सासाराम में लव मैरेज करने वाली युगल जोड़ी ने अपने परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है
उसने कहा है कि उसके घरवाले नाच गान आर्केस्ट्रा तथा देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं तथा उसे भी जबरन उसी के हिस्से में धकेलना चाहते हैं जिस से बचने के लिए वह प्रशासन और आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है. प्रेमी युगल के शादी तथा प्रेमिका के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, दूसरी ओर प्रेमी-प्रेमिका के परिजन एक दूसरे के साथ खून-खराबा करने पर आतुर हैं. प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को बालिग बताते हुए पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…