मैरवा

पहले दिन ही लक्ष्य में पिछड़ा टीकाकरण अभियान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड में खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। टीकाकरण पर मकर संक्रांति त्योहार का असर दिखा। पहले दिन 10 निजी विद्यालयों और दो सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण का रोस्टर निर्धारित किया गया था, लेकिन केवल एक निजी विद्यालयों और दो सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण हुआ। शेष नौ निजी विद्यालय बंद रहे। उधर पहले दिन 2406 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें केवल 424 बच्चों को टीका लगाया जा सका। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन ओझा और स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने टीकाकरण अभियान का उद्घाटन मध्य विद्यालय मैरवा धाम पर किया। उन्होंने अन्य विद्यालयों में भी जहां टीकाकरण हो रहा था का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह टीकाकरण कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें यह बात सामने आई कि टीकाकरण के पहले दिन ही लक्ष्य के अनुरूप बच्चों कोटि का नहीं लगाया जा सका। त्योहार के कारण बहुत कम बच्चे विद्यालय पहुंचे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024