मैरवा

अपहृत युवती को पुलिस ने भोपाल में किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ महीना पहले अपहृत एक युवती को मैरवा पुलिस ने भोपाल में बरामद कर लिया।उसके साथ कथित अपहर्ता भी पुलिस गिरफ्त में आ गया। दोनों एक किराए के मकान में वहां रह रहे थे। युवती के पिता ने मैरवा थाना में अपनी बेटी के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी 1 दिसंबर 2018 को दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधान में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों युवक-युवती भोपाल में रह रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस वहां पहुंची। सादे वेश में पता लगाते हुए पुलिस उनके किराए के मकान पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने नाटकीय ढंग युवती को बरामद करते हुए आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कोरड़ा का मुरारी सिंह बताया जा रहा है। वह युवती से उम्र में दुगुनी उम्र का है और शादीशुदा भी है। पुलिस ने दोनों को भोपाल कोर्ट में प्रस्तुत किया। उसके बाद फिर न्यायिक प्रक्रिया के मुताबिक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मैरवा पहुंची। उधर मैरवा स्थिति एक बैंक अधिकारी की भगिनी सोमवार की देर शाम घर से गायब हो गई। उसके लापता होने की सूचना मैरवा थाना को मौखिक तौर पर रात साढे 11 बजे दी गई। रात भर पुलिस कई जगहों पर सीसी कैमरे के वीडियो फुटेज खंगालती रही। उधर लापता किशोरी ने फोन कर घर के लोगों को सिवान में होने की सूचना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026