बड़हरिया: छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

मैट्रिक में कम नंबर आने से पहले गयी डिप्रेशन में,फिर हुआ हार्ट अटैक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी की छात्रा की मैट्रिक परीक्षा में कम नंबर आने से गुरुवार की रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के आजाद अली की पुत्री सानिया खातून (15) मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने से डिप्रेशन में चली गयी,फिर हृदयाघात से उसकी मौत हो गयी. विदित हो का 31 मार्च की शाम में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ. जिस सानिया खातून को उम्मीद से भी बहुत कम नंबर आया था. इसकी वजह से हार्ट अटैक हो गया. दूसरी छात्रा का बहुत ज्यादा नंबर था, वे छात्र घर-घर मिठाइयां बांट रही थी, यह देख सानिया खातून डिप्रेशन में चली गयी व अचानक हार्ट अटैक हो गया. जिससे उसकी मौत हो गई. ऐसे तो परिजनों को लगा कि अभी अफसाना जिंदा है.

इसलिए उसे परिजन मीरगंज हॉस्पिटल लेकर गए, वहां के डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने सानिया को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार सानिया खातून मीरगंज के राजेंद्र हाइ स्कूल हथुआ से रजिस्ट्रेशन कराई थी. सानिया खातून के चाचा मेराज अली ने बताया कि सानिया खातून दो बहन व दो भाई हैं. सानिया सभी मे सबसे बड़ थी. सीवान से सानिया शव जैसे ही उसके गांव पहुंचा, परिजनों के रुदन-क्रंदन से गांव में कोहराम मच गया. उसकी मां अफसाना खातून बेसुध होकर गिर पड़ी. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ईद मोहम्मद, पूर्व सरपंच संजय कुमार सहित अन्य परिजन मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026