मैरवा: पशु तस्कर की गाड़ी ने धरनी छापर व रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट को किया ध्वस्त

  • रामपुर बुजुर्ग और मैरवा पुलिस ने मिलकर पशु की गाड़ी समेत चालक को पकड़ा
  • 28 बैलों में तीन की हो चुकी थी मौत

परवेज अख्तर/सिवान: यूपी से आ रही तेज रफ्तार पशु तस्कर की एक कैटेनर ने गुरुवार की देर रात यूपी के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट और मैरवा के धरनी छापर चेक पोस्ट बैरियर को तोड़ते हुए फरार हो गया था. लेकिन मैरवा पुलिस की सहयोग से पशु से लदे कंटेनर को चालक के साथ पकड़कर बनकटा थाना के हवाले कर दिया. बनकटा पुलिस ने कंटेनर से पुश को निकाला. जिसमें 28 हरियाणा बैल में तीन की मौत हो गयी थी. पुलिस पशु डॉक्टर से सभी बैलों का इलाज करा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के सलेमपुर पुलिस को पशु से लदे कंटेनर की सूचना मिलते ही वाहन जांच शुरू कर दिया. लेकिन कंटेनर सलेमपुर पुलिस के हाथ से निकल गया. जिसके बाद पुलिस ने यूपी के सभी चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को एलर्ट कर दिया. बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के जवानों ने उसे रोकना चाहा तो बैरियर को क्षतिग्रस्त करते हुए बिहार में प्रवेश किया. जहां मैरवा के धरनी छापर चेकपोस्ट को क्षतिग्रस्त करते हुए सीवान के तरफ फरार हो गया. बाद में तितरा के समीप से कंटेनर को पकड़ लिया गया. कुछ ही देर में पहुंची बनकटा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया. बनकटा पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026