बड़हरिया: ट्रांसफार्मर का केबल नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बालापुर गांव स्थित वार्ड 10 में विद्युत केबल नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत ट्रांसफार्मर काफी जर्जर हो गया है। इससे लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। इसकी शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा केबल नहीं बदला जा रहा है। जर्जर तार होने के कारण क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या, शार्ट सर्किट से आग लगना समेत कई समस्याओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से केबल नहीं बदला गया तो बालापुर के वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नंदजी यादव, सीमा कुमारी, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, सूरज कुमार, नेहा कुमारी, पप्पू कुमार, रामाश्रय यादव, दिलीप कुमार, रामानंद शर्मा, कपिलदेव शर्मा, रमाशंकर शर्मा, रामजीत यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026