दारौंदा: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोद भराई का कार्यक्रम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी दी गई। इस क्रम में सीडीपीओ मीरा कुमारी ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए।

इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा होना जरूरी होता है। इसके लिए समेकित बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को मासिक पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या पर उत्सव का माहौल रहा। इस मौके पर एलएस संयोगिता कुमारी, माधुरी कुमारी, विनय कीर्ति, नीलम कुमारी तथा प्रखंड समन्वयक करुणा श्रीवास्तव ने गोदभराई कार्यक्रम का निरीक्षण किया। मौे पर आंगनबाड़ी सेविका कुमारी कंचन, सोनी देवी, पम्मी देवी, सुगंधी देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, अनीता मिश्रा आदि ने अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म अदा की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024