परवेज अख्तर/सिवान: अब बरात में बाइक ले जाना भी सुरक्षित नहीं रह पाया है. थाना क्षेत्र के रानीपुर में शुक्रवार की रात में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने आये रिश्तेदार की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में योगेश यादव के घर बरात आई थी. दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौता के स्व सिपाही यादव के पुत्र कमलेश यादव उस शादी समारोह में शामिल होने शुक्रवार की रात में आये थे. बेटी वाले के दरवाजे पर बाइक लगाकर कमलेश यादव शादी समारोह देखने लगे.
बरात लगने पर सभी लोग द्वारपूजा में व्यस्त हो गये. इसी व्यस्तता का फायदा उठाकर उच्चकों ने कमलेश यादव की बाइक चुरा ली. जब कमलेश यादव शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास पहुंचे तो कमलेश यादव की बाइक नियत स्थान से गायब थी. उसके बाद बाइक की बहुत खोजबीन की गयी. लेकिन बाइक नहीं मिली. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बाइक का हैंडल लॉक लगाकर ही बाइक खड़ी की थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…