गोपालगंज: भोज में नहीं मिला मछली का मूड़ा तो घोंप दिया छुरा

परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:
शीर्षक पढ़कर चौंकिए नहीं एक दम सच घटना है अभी एक दिन पहले का है वह भी आपके बिहार के गोपालगंज जिले का है। पिछले साल गोपालगंज जिले में भयंकर बाढ़ आई थी इसलिए पानी भी जबरदस्त आया था साथ में आ गई थी मछली। इस कारण से जिले में खूब मछली सस्ते दर पर मिल रहा है जिससे लोग शादी विवाह समारोह मे मछली ही खिला रहे हैं।असली खबर है की एक तरफ जहां लोग कोरोना से अपना जान गवा रहे हैं एवं भोज भात में खाने से डेरा रहे हैं, वही देखिए बिहार के गोपालगंज जिला में एक शादी समारोह में भोज में मछली का मनपसंद पीस नहीं मिलने के कारण आपस में जमकर मार हो गया दर्जनभर लोग घायल हो गए। कोई लोगों को छुरा भी भोक दिया गया।गोपालगंज के भोरे थाना के सिसई टोला भटवलिया में उस समय अफरातफरी मच गई।

जब शादी समारोह में भोज के दौरान हिंसक झड़प होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भटवलिया निवासी छट्ठू गोंड की बेटी की शादी थी. दरवाजे पर बारात आई हुई थी. रात में बारातियों को मछली-भात खिलाया जा रहा था. इसी दौरान मछली के मूड़ा को लेकर मेहमानों से भिड़ंत हो गई.घायल सुदामा गोंड के अनुसार, उनका बेटा राजू गोंड और मुन्ना गोंड मछली परोस रहा था. इसी बीच, अजय गोंड और अभय गोंड अपने जान-पहचान वाले मेहमानों को लेकर आए और उन्हें खिलाने के लिए पंगत में बैठा दिया. खाने के दौरान मेहमानों ने मछली का मुड़ा मांगा.घरवालों की ओर से नहीं दिए जाने पर मेहमानों ने राजू गोंड और मुन्ना गोंड की पिटाई कर दी. इसके बाद तो शादी समारोह रणक्षेत्र में बदल गया. बाकी लोग भी मारपीट में कूद पड़े. इसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए. घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026