हुसैनगंज प्रखंड के एमओ के विरूद्ध अवैध वसूली की प्रधान सचिव से शिकायत

डीएम के माध्यम से जिला पार्षद सुशीला देवी ने खाद्य आपूर्ति विभाग को भेजा पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: प्रत्येक प्रखंडों में तैनात एमओ के विरूद्ध समय-समय पर अनियमितता बरतने अवैध वसूली की शिकायतें लगातार प्राप्त होते रही है. खाद्यान्न वितरण मामले में लगातार डीलरों पर चाप चढ़ाकर ये लगातार उगाही करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में हुसैनगंज प्रखंड के एमओ के खिलाफ जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 की जिला पार्षद सुशीला देवी ने खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी के प्रधान सचिव से अवैध वसूली एवं कम मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की शिकायत की है. जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे के माध्यम से प्रधान सचिव को भेजे पत्र में जिला पार्षद सुशीला देवी ने आरोप लगाया है कि हुसैनगंज प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जहां प्रखंड मुख्यालय से बराबर गायब रहते हैं, वहीं आवश्यकता पड़ने पर फोन भी नहीं उठाते हैं.

वहीं वे डीलरों से जहां प्रत्येक महीना वसूली करते हैं, वहीं उपभोक्ताओं द्वारा कम राशन मिलने की शिकायत करने पर डीलर जितना दे रहा है, उतना काफी है. क्योंकि डीलरों को ऊपर तक राशि का वितरण कर मैनेज करना पड़ता है. शिकायत पत्र में जिला पार्षद ने आरोप लगाया है कि इनके द्वारा जहां प्रत्येक माह का राशन वितरण नहीं कराया जाता है, वहीं लाभुकों से अधिक राशि लेने के लिए डीलरों को प्रोत्साहित करते हैं. वहीं एमओ जयप्रकाश मौर्य के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026