बड़हरिया: डीडीसी व बीडीओ ने किया जीविका ग्राम संगठन भवन का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड के हरदिया गांव में गुरुवार को डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव और बीडीओ प्रणव कुमार गिरि जीविका ग्राम सभा भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान पदाधिकारीद्वय ने हरदोबारा में स्वास्थ्य रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। पदाधिकारीद्वय ने प्रखंड कार्यालय सभागार में मुखिया व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिया। शहर से पंचायत तक कैसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया और स्वच्छता को लेकर मुखिया को आवश्यक बातों से अवगत कराया गया।

बैठक बैठक में मनरेगा संबंधित कर्मियों को आधार सीडिंग को लेकर डांट भी लगाई गई और प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायकों को जल्द से जल्द आवास योजना के तहत लाभुकों को दूसरा तीसरा किस्त उपलब्ध कराने को निर्देश दिया। इस मौके पर मनरेगा डीपीओ दिलीप कुमार, जिला समन्वयक विनोद कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि जीव नारायण यादव, मुखिया संजय प्रसाद, इम्तियाज अहमद समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026