परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के खवासपुर में बुधवार की रात्रि आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ युवकों ने नशे की हालत में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान खवासपुर निवासी उमेश मांझी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खवासपुर निवासी नीतीश कुमार गांव के ही धानुक टोला में एक छठिहार कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
इस दौरान वहां आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। वह आर्केस्ट्रा देखने लगा। तभी कुछ युवकों ने नशे की हालत में उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। किसी ने घटना की सूचना लकड़ी नबीगंज ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अजीत कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक रमेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…