दारौंदा: प्रशिक्षण में शिक्षकों को दी गई खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में रविवार को स्कूल रेडीनेस माड्यूल चहक का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में कक्षा एक के नामित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षक त्रिलोकीनाथ साह एवं विपिन तिवारी ने शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाने के तरीके बताए। बीईओ ने कहा कि नामित शिक्षकों को विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अब खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए गतिविधियों की जानकारी दी गई।

नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को किताबों का बोझ ना देकर खेलों के जरिए शिक्षा से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षक ने बताया कि चहक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति सहज बनाना है तथा उनके बीच अपनापन विकसित कर विकसित करना है। प्रशिक्षण में विनय कुमार सिंह, कुमारी रीता, नीतू कुमारी, लाडली प्रवीण, संगीता कुमारी, शिल्पी कुमारी समेत 40 शिक्षकों ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026