दारौंदा: बैठक में एएनएम को दिए टीकाकरण समेत दिए गए गई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में एएनएम की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में प्रभारी ने ससमय नियमित टीकाकरण व कोविड टीकाकरण के साथ- साथ ओपीडी का कार्य संचालित करने का निर्देश दिया। लक्ष्य के अनुरूप मासिक रिपोर्ट में कम उपलब्धि करने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को चिह्नित करते हुए अगले माह से इसे सुधार करने का आदेश दिया। डाटा आपरेटर कृष्णा मोहन पांडेय ने सभी एएनएम को परिवार नियोजन से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान देने, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर डाटा एंट्री लोड करने, प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को टेलीमेडिसिन, एनसीडी पोर्टल पर डाटा एंट्री व ग्रीन चैनल के विषय में जानकारी दी। साथ ही ससमय कार्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर यूनिसेफ के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह, सीएचओ ज्योति कुमारी, एएनएम सोनामति देवी, अनीता देवी, अर्चना यादव, रमेश कुमार, संदीप कुमार, जीएनएम अमृता भारती, नीतू कुमारी, नीलम कुमारी, दुर्गावती देवी, निर्मला सिन्हा, बेबी देवी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026