सिवान: अलग-अलग स्टेशनों पर चेन पुलिंग करते दो युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा स्टेशन पर माता वैष्णो देवी कटरा से डिब्रूगढ़ को जारी रही डाउन 04670 एक्सप्रेस ट्रेन में चेनपुलिंग कर भाग रहे युवक को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के उग्रसेन छापर निवासी ताराकांत मिश्रा का पुत्र मुकेश मिश्रा बुधवार की रात पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान-भटनी रेलखंड स्थित मैरवा रेलवे स्टेशन पर 04670 एक्सप्रेस ट्रेन की चेनपुलिंग कर गाड़ी से उतरकर भाग रहा था।

इसी दौरान ड्यूटी में तैनात सिपाही सुभाष यादव व संतोष कुमार ने उसे पकड़ लिया। गुरुवार को उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रेलवे न्यायालय सोनपुर भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर एकमा व चैनवा स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 05443 का चेनपुलिंग करने के आरोप में सारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशी बाजार निवासी जितेंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026