बड़हरिया: जयकिशोर हत्या के छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर-आलापुर गांव के बीच इनर बाबा मठिया के समीप 11 नवंबर की रात तीन बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान मथुरापुर निवासी विश्वास सिंह के पुत्र जयकिशोर सिर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई विपिन कुमार सिंह ने तीन अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली है। इससे स्वजन चिंतित हैं। घटना के कारण की सही जानकारी नहीं हो पाई है।

बताया जाता है कि मथुरापुर निवासी जयकिशोर सिंह उर्फ छोटू सिंह 11 नवंबर की रात मर्दनपुर बाजार स्थित अपनी हार्डवेयर दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी मथपुरा-आलापुर के बीच इनर बाबा मठिया के समीप अज्ञात तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी थी और सिवान की ओर फरार हो गए। इस दौरान घायल व्यवसायी ने अपनी भाई विपिन कुमार सिंह को मोबाइल से काल कर सूचना दी।

भाई विपिन कुमार सिंह ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई विपिन कुमार सिंह के बयान पर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026