परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार में डेंगू बीमारी से एक व्यवसायी पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर बाजार निवासी प्रेम सोनी के पुत्र दीपक सोनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दीपक सोनी काफी दिनों से बीमार था। उसका इलाज चैनपुर बाजार में एक निजी क्लिनिक में चल रहा था।
चिकित्सक द्वारा उसकी जांच कराने के बाद डेंगू का लक्षण पाया गया। इस बीच गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौत की सूचना मिलते ही जिला पार्षद ब्रजेश सिंह , विश्वकर्मा चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से चैनपुर बाजार में फागिंग कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…