बड़हरिया: किसान पुरस्कार के लिए की गयी धान की कटिंग

  • दो किसानों के खेत में करायी गयी कटिंग
  • पुरस्कार के लिए सूची भेजी जाएगी पटना

परवेज अख्तर/सिवान: किसान सम्मान पुरस्कार को लेकर प्रशिक्षण के बाद धान की हुई रोपाई के बाद प्रखंड स्तरीय धान की फसल की कटाई औराई पंचायत के महमदपुर गांव में की गयी। किसान कन्हैया चौधरी व रविभूषण के खेत में लगी धान की फसल की कटाई किसान पुरस्कार के लिए की गयी। जिसमें धान की बेहतर नस्ल 6444 गोल्ड शंकर धान की फसल की कटिंग की गयी। इस कार्यक्रम के तहत खेत में एक मीटर अंदर जाकर 10×5 वर्ग मीटर एरिया में कटिंग करायी गयी। कटिंग कराने के बाद धान का वजन किया गया।

जिसमें कन्हैया चौधरी के खेत में लगे धान की फसल से 34 किलो और रवि भूषण की 32 किलो धान का उत्पादन हुआ। जिसको पुरस्कार के लिए चयन किया गया। बीएओ रवि शुक्ल ने बताया कि पुरस्कार के लिए किसानों का चयन आवेदन धान फसल कटिंग कराने के बाद जिसका उत्पादन के आधार पर पटना भेज दिया जाता है। जिसके बाद किसानों को किसान पुरस्कार से नवाजा जाता है। किसान रवि भूषण ने बताया कि किसान पुरस्कार के लिए आत्मा द्वारा बामेती पटना में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण के बाद जानकरी के तहत धान की रोपाई की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026