जीरादेई: नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के उड़ियांपुर गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र, पंचशील सेवा संस्थान और सुरेश यादगार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव के खेल मैदान में भ्रमण कर यत्र-तत्र स्थानों पर बिखरे कचरों को पॉलीथिन बैग में इकट्ठा किया गया तथा सुरक्षित रखा गया। कार्यक्रम तीन घंटे तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचशील सेवा संस्थान के सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने की।

कहा कि भारत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक अंकित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र सीवान के जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंघला के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। कार्यक्रम 31अक्टूबर तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों में स्वयंसेवकों द्वारा युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार, पवन कुमार, अंगद कुमार, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, आकाश कुमार, सन्ध्या कुमारी, नेहा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, संजू कुमारी, गुड़िया कुमारी, धनु कुमार, रानी कुमारी थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026