सिवान: गुरुवार को एक मां से जन्मे पांच नवजातों को पीएमसीएच भेजा

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को एक मां के पेट से जन्मे एक के बाद एक पांच नवजातों को बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच भेजा गया है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के एसएनसीयू में सुविधा उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को जन्म के कुछ ही घंटे बाद रेफर कर दिया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इशराइल ने बताया कि बच्चों के इलाज में सीपैप मशीन की आवश्यकता थी। इधर एसएनसीयू में महज एक सीपैप मशीन ही उपलब्ध है।

इसको लेकर सिविल सर्जन से आवश्यक परामर्श लेते हुए सभी नवजातों को बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। एक साथ पांच नवजातों को जन्म देने वाली महिला को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें सरकारी एंबुलेंस की मदद दी गयी। गौरतलब है कि गुरुवार को शहर के इस्माईल शेख तकिया निवासी मोहम्मद झूना की पत्नी फूलजहां खातून ने सदर अस्पताल में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026