महाराजगंज: ब्रह्मर्षि मंच के बैनर तले हुआ सम्मेलन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के गोरख सिंह महाविद्यालय में ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग सम्मिलित हुए. सम्मेलन के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्येंद्र नारायण सिंह व वशिष्ट अतिथि सत्येंद्र पांडे थे. मंच का संचालन वरीय पदाधिकारी उज्जवल सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ब्रम्हर्षि समाज के उत्थान पर चर्चा की. उज्वल सिंह ने कहा संगठित करने पर समाज का उत्थान हो सकता है.

कोई भी समाज बिना संगठित हुए कोई भी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकता है. सम्मेलन में कहा गया बहुत जल्द संगठन के पदाधिकारी समूह बना कर गांव-गांव घूम-घूम कर समाज को जगाने का काम करेंगे. अगामी 14 अगस्त को पटना में होने वाली संगठन के स्थापना दिवस में लोगों को आमंत्रित भी किया जाएगा. सम्मेलन में अंशू माली तिवारी, अनूप कुमार सिंह, विशांत सिंह, मोहित सिंह, विश्वजीत सिंह, सोनू सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सोना सिंह, विजयभान सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026