परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पुलिस को शुक्रवार की शाम छह बजे उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब एक पिकअप से शराब निर्माण के लिए ले जाये रहे तीन हजार लीटर स्प्रिट को पुलिस ने पिकअप सहित शराब को जब्त कर लिया है. विदित हो कि शुक्रवार की देर शाम बड़हरिया जामो मुख्यमार्ग पर एक सफेद रंग के पिकअप से शराब निर्माण के लिए तस्कर स्प्रिट लेकर जा रहे थे.
तभी पुलिस ने शक के आधर पर पिकअप का पीछा किया. पुलिस को देखकर पिकअप चालक काफी तेजी से भागने लगा. जामो रोड के नवलपुर पुल के पास पिकअप चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गये. पुलिस ने स्प्रिट सहित पिकअप को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गाड़ी से एक मोबाइल भी बरामद किया है. जिसके आधार पर शराब के तस्कर की पहचान की जा रही है. वहीं चालक व वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…