जीरादेई: गोलीबारी में घायल युवक ने तीन पर दर्ज करायी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर गोली मार दिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घायल युवक खुर्शेद अली ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा है कि युवकों ने उसे आपसी रंजिश में घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया. उसने जमापुर गांव के ही भूलन कुमार उर्फ मंजेश, राकेश सिंह और विकास कुमार को आरोपित किया है.

उसने थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज के समक्ष दिए बयान में कहा है कि तीनों ने उसे घर बुलाया. जिसके बाद उन्होंने उससे हाथापाई शुरू कर दिया. इस बीच मंजेश ने गोली मार दिया. पुलिस का कहना है कि परिजन उसे गंभीर हालत में जिला मुख्यालय के निजी क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस संबंध में थानाअध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल कायम है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026