परवेज अख्तर/सिवान: जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोर प्रतिदिन किसी न किसी दुकान व मकान को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार की रात भी चोरों ने महादेवा ओपी क्षेत्र के बड़हरिया रोड़ के आकोपुर बढ़ई टोला मोड़ स्थित एक दुकान को अपना निशाना बना डाला।
चोरी की इस घटना में करीब पांच लाख रुपए का सामान चोर अपने साथ उठा ले गए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद दुकानदार विश्वजीत सिंह ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
बताया जाता है कि दुकानदार ने शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर वापस चला गया था। इधर शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर खुला हुआ था। इधर जब दुकान में प्रवेश किया तो पाया कि दुकान में रखा पूरा सामान चोरी कर लिया गया था और दुकान खाली पड़ी है। दुकान में मोबाइल व उससे जुड़े सामान का बिक्री किया जाती है। चोरी के दौरान चोरों ने दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन व अन्य सामान की चोरी कर ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…