परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना गांव में छह जनवरी की रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका रेहाना खातून के पिता जीबी नगर थाना क्षेत्र के कनहर रामपुर निवासी जब्बार मियां ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर मृतका के पति नाजिर हुसैन समेत आठ लोगों को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। आवेदन में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री के ससुराल वाले उसे हमेशा एक लाख रुपये व सोने की चेन के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी सूचना मेरी पुत्री दी थी। मांग पूरा नहीं होने पर ससुराल वाले उसकी गला में फंदा डाल हत्या कर दी तथा सूचना दिए कि आपकी पुत्री की तबीयत खराब है।
जब मैं वहां पहुंचा तो पुत्री बिस्तर पर मृत पड़ी थी तथा उसके गले में रस्सी के निशान पाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की गले में रस्सी का फंदा डाल हत्या कर दी है। इस मामले में जब्बार मियां ने अपने दामाद नाजिर हुसैन, उसके भाई नईमुद्दीन, कयामुद्दीन और साहेब हुसैन, देवरानी नसीमा खातून, अजमेरी खातून, सास दरुदन खातून समेत आठ लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस संबंध में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मृतका पति नाजिर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपित फरार बताए जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…