बसंतपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के छोटे बेटे नीरज कुमार(18) की मौत बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसने से हो गई. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को बारिश के दौरान खुले में बंधी गाय को सुरक्षित जगह पर बांधने के लिए वह निकला.

इसी बीच नीरज आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. बुरी तरह झुलसने से तत्काल ही उसकी मौत हो गई. लोगों ने घटना की सूचना बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की मौत के बाद मां सरस्वती देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026