बड़हरिया: तेजाब डाल ससुरालवालों ने की महिला की हत्या

  • महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर व रस्सी से गला दबाकर ससुरालवालों ने हत्या कर दी है
  • दहेज के लिए महिला को किया करते थे प्रताड़ित
  • ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर हुए फरार
  • 03 वर्ष पहले आलमपुर निवासी से हुई थी शादी
  • 04 घंटे बाद जामो पुलिस ने पहुंच की पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में दहेज के लिए एक महिला की तेजाब डाल व रस्सी से गला दबा हत्या कर दी गई है। इस तरह की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वाले ससुरालवालों पर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। मृतका का चेहरा जला हुआ था और गर्दन में रस्सी के निशान थे। अनुमान किया जा रहा है कि चेहरे पर तेजाब डालकर व रस्सी से गला दबाकर ससुरालवालों ने महिला की हत्या कर दी है। इसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के चार घंटे बाद जामो पुलिस ने पहुंच मायके वालों से पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को देर से पहुंचने से मृतका के मायके वालों सहित ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। महिला की संदेहास्पद मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पत्नी प्रेमी देवी (22 वर्ष) की हत्या के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई थी। लेकिन जैसे ही इसकी भनक गांव के लोगों को हुई वैसे ससुरालवाले पकड़े जाने के भय से शव छोड़ फरार हो गए। इधर मृतका महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल के अच्छेलाल साह की पुत्री प्रेमी कुमारी थी। जिसकी शादी तीन साल पहले जामो थाना के आलमपुर के संदीप कुमार साह से हुई थी। मृतका के भाई राजन कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले मेरी बहन प्रेमी कुमारी की शादी आलमपुर निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी।

शव के पास से टांगी व लोहे का रॉड मिला

शादी के बाद से ससुरालवाले दहेज में बाइक, फ्रिज, टीवी सहित अन्य सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। भाई ने बताया कि शव के पास से एक टांगी व एक लोहे का रॉड मिला है। मृतका की मां मनरूपा देवी ने पुलिस को बताया कि दहेज के कारण बेटी की हत्या हुई है। उसका पति विदेश रहता है एक माह पहले वह विदेश से आया था और बुलेट बाइक के लिए मांग करता था। गरीब परिवार होने के कारण दहेज में बुलेट देने में असमर्थ थे। जिस कारण ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इस संबंध में जामो प्रभारी ध्रुव सिंह ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024